दिग्विजय सिंह के होंसले की उड़ान सत्य सनातन स्वाभिमान
-ओरछा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की यात्रा पर मिलकर बोले पूर्व मंत्री भगवान सिंह
ग्वालियर
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के होंसले की उड़ान है. 80 साल की उम्र में युवाओं जैसा जोश रखकर सेंकड़ो किलोमीटर की यात्रा इस बात का सबूत है. यह बात प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने के बाद कही।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के ओरछा में पहुँचने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने उनकी यात्रा को लेकर फूलों की माला पहनाकर बधाई दी और इस यात्रा का परिणाम सकारात्मक आने की शुभकामनाएं भी दी. इस अवसर पर दिग्विजय सिंह के साथ चल रही उनकी पत्नि अमृता राय सिंह ने भगवान सिंह से उनकी बीमारी के बारे मैं पूछा और उनको वहां नहीं आने को कहा. इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह के साथ दशरथ सिंह गुर्जर, सत्येंद्र राइखेड़ा, स्वरोचित बोहरे, जसवंत सिंह डबरा आदि मौजूद थे।
You may also like
-
अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
-
CG ओपन स्कूल परीक्षा 2027 के आवेदन 1 दिसंबर से शुरू, 15 जनवरी तक भरें फॉर्म
-
जनपरिचय से 8 करोड़ नागरिकों को मिलेगी एक लॉगिन सुविधा, सरकारी सेवाओं का लाभ होगा आसान
-
ग्वालियर में रविवार को भी खुलेंगे आधार केंद्र, अब छुट्टी लिए बिना करा सकेंगे जरूरी काम
-
सिंहस्थ से पहले एमआर-22 सड़क का काम अटका, 193 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में
