Mahadev Betting App Case

Mahadev Betting App Case

महादेव बेटिंग ऐप केस: 125 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में ED की छापेमारी, राहुल मक्कर हिरासत में

Share Politics Wala News

महादेव बेटिंग ऐप मामला: 125 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में ईडी की बड़ी छापेमारी, राहुल मक्कर हिरासत में; शैली ग्रोवर और बेटा माधव ग्रोवर दिल्ली से दुबई फरार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले से जुड़े 125 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आज दिल्ली के कई ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के समय उसने अपने बयान में ईडी को बताया था कि उसने 125 करोड़ रुपये राहुल मक्कर और शैली ग्रोवर को दिए हैं। इसी बयान के आधार पर आज यह कार्रवाई की गई।

Mahadev Betting App Case
Mahadev Betting App Case

ईडी की टीम ने शैली ग्रोवर की जोर बाग स्थित दोनों कोठियों (मकान नंबर 149 और 152) पर छापेमारी की। इसके अलावा खान मार्केट स्थित उनके कार्यालय पर भी ईडी की टीम पहुंची।

वहीं, राहुल मक्कर के रिवेरा हाउस सहित उनके कई वेडिंग वेन्यू पर भी छापेमारी की गई।

इस मामले में ईडी ने राहुल मक्कर को हिरासत में लिया है, जबकि शैली ग्रोवर और उनका बेटा माधव ग्रोवर दिल्ली से दुबई फरार हो गए हैं।

फिलहाल ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : 

खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *