ग्वालियर
ग्वालियर-चंबल अंचल सहित मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय आलू की एक ऐसी उन्नत किस्म के बीज तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, जो कम पानी में भी बेहतर पैदावार देगी और 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को आसानी से सहन कर लेगी।
विश्वविद्यालय स्तर पर बीज गुणन और तैयारी की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद अगले दो वर्षों में यह बीज अंचल सहित प्रदेशभर के किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।
आइसीएआर के वैज्ञानिकों ने विकसित की है 'तेजस' किस्म
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) द्वारा विकसित इस किस्म का नाम "तेजस" (कुफरी तेजस) है। आलू की इस नई किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानि आइसीएआर के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआइ), शिमला और उसके सहयोगी केंद्रों के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है। इसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के मैदानी व पठारी क्षेत्रों की जलवायु को ध्यान में रखते हुए खेती के लिए अनुशंसित किया गया है।
You may also like
-
भोपाल में 146 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो, छह नई लाइनें होंगी तैयार
-
भोपाल के शिक्षक की अनोखी पहल, खुद खरीदा ई-रिक्शा, स्कूल में बढ़ गई बच्चों की संख्या
-
प्रमोशन की तैयारी में शिक्षा विभाग की लापरवाही, मृत और रिटायर्ड शिक्षकों के नाम भी सूची में
-
12 दिसंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, बिजली चोरी के 10 लाख तक के मामलों का होगा निपटारा
-
रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित
