भिलाई
प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में बीई और बीटेक की पढ़ाई कर रहे यहां के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत मेरिट के आधार पर आठ नवीन छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की दर से 10 माह का कुल 20,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन 30 तारीख तक किए जा सकते हैं।
दूसरे राज्यों के शीर्ष संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र पात्र
यह छात्रवृत्ति छत्तीसगढ़ शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिसूचना और राजपत्र में प्रकाशित नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी विद्यार्थी पात्र होंगे, जो दूसरे राज्यों के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी), भारतीय विज्ञान संस्थान और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) से मान्यता प्राप्त अन्य उच्च तकनीकी संस्थानों में बीई या बीटेक पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में पढ़ रहे हैं।
You may also like
-
इंदौर-धार के यात्रियों को मिलेगी राहत, दिसंबर तक शुरू हो सकती है मेमू ट्रेन सेवा
-
‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
-
बस्तर के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तिरुपति-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन जनवरी तक रहेगी जारी
-
कूनो चीता प्रोजेक्ट का 2027 लक्ष्य तय, विदेशी चीतों से दोगुनी हुई देसी चीतों की संख्या
-
छत्तीसगढ़ में 2,292 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई अंतरिम रोक
