उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
मरीजों से बातचीत कर जाना हालचाल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
रायपुर
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा पहुंचकर वहां आयोजित सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सहजता से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी मरीज को पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं प्रेरित होना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को इस मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य में सहभागी बनने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
You may also like
-
छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10 ट्रेनें रद्द और 11 देरी से चलेंगी
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-
संतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
-
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर 25 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस
