नई दिल्ली
बिजली के तारों पर विज्ञापन के होर्डिंग लटकते तो आपने भी देखे होंगे, लेकिन किसी मकान के बीच से निकलते बिजली के खंभे या उन पर टिकी किसी मकान की बालकनी शायद ही कभी देखी हो। पटेल नगर में तो एक शख्स ने बिजली के खंभों को घेरकर वॉशरूम ही बना लिया। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर (DDL) को अपनी जांच में अतिक्रमण के कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज नजारे देखने को मिले हैं, जिसके बाद कंपनियों ने इससे निपटने की कार्रवाई तेज कर दी है।
क्या था पूरा मामला?
नॉर्थ और बाहरी दिल्ली में जिन लोगों ने बिजली के खंभों, हाईटेंशन लाइनों और बिजली के बुनियादी ढांचों के आसपास अतिक्रमण या अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें टाटा पावर ने नोटिस जारी किया है। कुल 4071 लोगों को नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 2374 को अवैध निर्माण हटाने का अंतरिम आदेश दिया गया है।
मामले में क्या है अधिकारी का कहना
बिजली वितरण कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि पटेल नगर में एक व्यक्ति ने तो अपने मकान का वॉशरूम बिजली के खंभों को घेर कर बना लिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद वॉशरूम को तोड़ दिया गया है। जिन लोगों के घरों के आसपास बिजली के खंभे है, उनमें से अधिकतर ने बिजली के खंभों तक रैंप निकाल कर उसे कवर कर लिया है। ऐसे अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ अब एक्शन लिया जाएगा।
You may also like
-
आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त
-
IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त
-
IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक
-
दिल्ली में बेड़े में शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, हापुड़ तक शुरू होगी अंतरराज्यीय सेवा
-
PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
