रायपुर
महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर ने विशेष अदालत में तीन आवेदन पेश किए हैं। उसने जेल में हलफनामों पर हस्ताक्षर करने, वकीलों से मुलाकात की अनुमति देने और भविष्य में प्रोडक्शन वारंट या ट्रांजिट रिमांड जारी करने से पहले अपना पक्ष सुनने की मांग की है।
अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए अगली सुनवाई 27 नवंबर तय की है।
सौरभ को दो दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान ईडी ने उसकी कथित भूमिका, अन्य आरोपितों और गवाहों के बयान तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों पर ध्यान दिया। एजेंसी के अनुसार, सट्टा नेटवर्क से अपराध की कुल कमाई 94 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
You may also like
-
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी
-
अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
-
खंडवा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबा 7 वर्षीय बालक; मौत
-
*न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न*
-
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
