सीधी
जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के बघवार में शुक्रवार दोपहर नल-जल योजना की बड़ी लापरवाही सामने आई। पाइपलाइन का वाल्व खुल जाने से हजारों लीटर फिल्टर पानी बर्बाद हो गया। पानी का फव्वारा करीब 50 फीट ऊंचा उठा और लगभग दो घंटे तक लगातार बहता रहा।
यह पानी 10 गांवों में पेयजल के लिए सप्लाई किया जाना था। वाल्व खुलते ही फिल्टर पानी खुले मैदान में बहने लगा। तेज बहाव के कारण पानी पहाड़ी रास्तों से होते हुए दूर तक फैल गया। इस दौरान वन विभाग की ओर से लगाए गए छोटे-बड़े पौधे भी उखड़ गए।
डिप्टी रेंजर बिन्नी आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने नल-जल योजना की टंकी से जुड़े कर्मचारियों को पानी बंद करने के लिए कहा था। इसके बावजूद सप्लाई तुरंत बंद नहीं की गई और करीब दो घंटे तक पानी बहता रहा।
You may also like
-
महादेव सट्टा एप मामला: सौरभ चंद्राकर ने कोर्ट में पेश किए तीन आवेदन, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
-
अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
-
खंडवा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबा 7 वर्षीय बालक; मौत
-
*न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न*
-
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
