नई दिल्ली
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से शुरू की गई व्हाट्सएप सर्विस को जोरदार रिस्पांस मिल रहा है. इसके जरिए अब मेंबर्स को फटाफट अपने पीएफ खाते से जुड़ी हर एक डिटेल मिल रही है. EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि महज 14 दिन में ही EPFO WhatsApp Service के जरिए करीब 90 लाख मेंबर्स ने अपना पीएफ बैलेंस चेक किया है. न सिर्फ पीएफ खाते में जमा रकम की जानकारी, बल्कि इस चैनल पर संगठन से जुड़े हर एक अपडेट मिल जाते हैं।
'Hi' लिखते ही मिल रही पूरी डिटेल
ईपीएफओ की नई व्हाट्सऐप सर्विस (EPFO On WhatsApp) ने पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत दी है और अब उन्हें अपने व्हाट्सऐप पर सिर्फ 'Hi' लिखते ही तमाम जरूरी जानकारियां मिल जाती हैं. पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हैं, इसमें हुए आखिरी पांच लेन-देन समेत कई जानकारियां अब एक फटाफट आपके सामने आ जाती हैं. यही नहीं इस सर्विस के जरिए पासबुक डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलती है।
EPFO की ओर से शेयर की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें, तो इसमें ईपीएफओ ने बताया है कि इस व्हाट्सऐप सर्विस की शुरुआत होने के बाद अब तक सिर्फ 14 दिनों के भीतर ही 89.88 लाख सदस्यों ने अपनी PF Balance चेक किया है।
EPFO ने फिर शेयर किया नंबर
अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में भी ईपीएफओ की ओर से व्हाट्सऐप सर्विस से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर शेयर किया गया है, जो '8796441800' है, इससे ईपीएफओ की व्हाट्सएप सुविधा से कनेक्ट होकर डिटेल और अपडेट्स हासिल किए जा सकते हैं।
व्हाट्सएप नंबर से कैसे जुड़ें?
EPFO द्वारा किए नंबर 8796441800 को सेव करें.
WhatsApp खोलें और इसे नंबर पर चैट ओपन करें.
अब इस नंबर पर आपको 'Hi' लिखकर सेंड करना है.
अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा.
जिस नंबर से आप चैटबॉट यूज करें, वो UAN से जुड़ा हो.
वेरिफिकेशन के बाद अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुनें.
आप PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड ऑप्शन चुन सकते हैं.
EPFO QR Code से ऐसे जुड़ें
ईपीएफओ द्वारा शेयर व्हाट्सएप क्यूआर कोड को स्कैन करें.
आप सीधे EPFO WhatsApp चैनल से जुड़ जाएंगे.
अब नंबर की तरह ही चैटबॉट पर 'Hi' टाइप कर सेंड करें.
अब अपनी सुविधा के अनुसार अपनी भाषा का चयन करें.
इसके बाद आपके सामने चार ऑप्शन आ जाएंगे.
पीएफ बैलेंस, लास्ट 5 ट्रांजैक्शन, पासबुक डाउनलोड, चेंज लैंग्वेज दिखेंगे.
अपने मुताबिक सर्विस का सेलेक्शन करें.
इसके बाद आपके पास उससे संबंधित डिटेल आ जाएगी.
EPFO WhatsApp पर क्या-क्या चेक?
ईपीएफओ की ओर से शुरू की गई इस व्हाट्सऐप सर्लिस के जरिए न सिर्फ पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है, बल्कि आखिरी के पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल भी हासिल की जा सकती है. यही नहीं सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज करके यूजर अपनी पीएफ अकाउंट की पासबुक को डाउनलोड भी कर सकता है. इसके अलावा इस चैनल पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से हर लेटेस्ट अपडेट भी आपको मिल जाते हैं।
You may also like
-
PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी?
-
UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार
-
सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन
-
EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा
-
2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा
