पश्चिम एशिया तनाव का MP पर असर, सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की सप्लाई लड़खड़ाई

Share Politics Wala News

ग्वालियर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।पश्चिम एशिया तनाव से मेडिकल उपकरण आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई।सरकारी अस्पतालों में सिरिंज, आइवी सेट इत्यादि की कमी।पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर मेडिकल उपकरण उद्योग की सप्लाई चेन पर पड़ा है। ग्वालियर समेत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सिरिंज, आइवी सेट, ग्लब्स और कैथेटर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इन उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला मेडिकल-ग्रेड पालीप्रोपाइलीन 30 से 50 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। लागत बढ़ने से कंपनियों ने आपूर्ति रोक दी है। वहीं, नई दरों पर रेट कांट्रेक्ट नहीं होने से खरीदी प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। दरअसल, कच्चे माल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से पुराने रेट पर उत्पादन और आपूर्ति करना कंपनियों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। निर्माता बढ़ी लागत के अनुरूप कीमत चाहते हैं, जबकि सरकारी खरीद व्यवस्था में नई दरें तय करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इससे अस्पतालों की खरीदी अटकी हुई है।सर्जिकल कारोबारियों के मुताबिक, पहले 134 रुपये में मिलने वाला सर्जिकल सामान अब 200 रुपये का हो गया है। पांच एमएल की सिरिंज की कार्पोरेशन खरीद दर 1.89 रुपये थी, जो बढ़कर करीब दो रुपये होने का अनुमान है।

 पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर मेडिकल उपकरण उद्योग की सप्लाई चेन पर पड़ा है। ग्वालियर समेत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सिरिंज, आइवी सेट, ग्लब्स और कैथेटर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इन उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला मेडिकल-ग्रेड पालीप्रोपाइलीन 30 से 50 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। लागत बढ़ने से कंपनियों ने आपूर्ति रोक दी है। वहीं, नई दरों पर रेट कांट्रेक्ट नहीं होने से खरीदी प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है।

दरअसल, कच्चे माल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से पुराने रेट पर उत्पादन और आपूर्ति करना कंपनियों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। निर्माता बढ़ी लागत के अनुरूप कीमत चाहते हैं, जबकि सरकारी खरीद व्यवस्था में नई दरें तय करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इससे अस्पतालों की खरीदी अटकी हुई है।

134 रुपये का सामान 200 रुपये में, कैथेटर के दाम दोगुने
सर्जिकल कारोबारियों के मुताबिक, पहले 134 रुपये में मिलने वाला सर्जिकल सामान अब 200 रुपये का हो गया है। पांच एमएल की सिरिंज की कार्पोरेशन खरीद दर 1.89 रुपये थी, जो बढ़कर करीब दो रुपये होने का अनुमान है। आइवी सेट की कीमत पांच रुपये से बढ़कर 7.50 रुपये और कैथेटर की कीमत 25 रुपये से बढ़कर करीब 50 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। कुछ उत्पादों की लागत में इतना अंतर आ गया है कि निर्माता पुराने अनुबंध के तहत आपूर्ति के लिए तैयार नहीं हैं।

पश्चिम एशिया के युद्ध का क्यों पड़ रहा असर
मेडिकल सामान के उत्पादन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस आधारित पेट्रोकेमिकल कच्चे माल का उपयोग होता है। इनके आयात के प्रमुख स्रोतों में चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, ताइवान, अमेरिका और खाड़ी देश (सऊदी अरब, कतर आदि) शामिल हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री परिवहन बाधित होने से तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे कच्चे माल की कीमत, माल ढुलाई और बीमा महंगा हो गया है।

    सर्जिकल सामान के साथ दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हम ऑर्डर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक सप्लाई नहीं हुई है। कई ऑर्डर कैंसिल भी हुए हैं।
    -डॉ. देवेन्द्र सिंह कुशवाह, नोडल अधिकारी, सेंट्रल मेडिसिन स्टोर, जेएएच

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *