मुरैना में श्रद्धा से मनाई गई भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती
समाजसेवी मनीष शिवहरे ने पूजन-अर्चन और महाआरती में लिया भाग
वरिष्ठजनों के साथ युवा और बच्चे भी हुए शामिल
मुरैना
भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती पर मुरैना में पूजन-अर्चन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनीष शिवहरे सहित समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। उपस्थित समाजजनों ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष सामूहिक आरती की और पुष्प अर्पित कर समाज की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। महाआरती में वरिष्ठजनों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए। आरती के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
You may also like
-
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक होगा दावा-आपत्तियों का निराकरण
-
MP में 3 बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव ने 25 साल पुराना नियम बदला
-
CG Cabinet का बड़ा फैसला: अब ग्राम पंचायतें संभालेंगी नलजल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी
-
हजारों किसान मंडी में और विश्राम गृह और शौचालयों पर लटक रहे ताले
-
किसके दबाब में कार्रवाई करने से बच रहे विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 2023 की गलत जानकारी भेजने वालों स्वास्थ्य मंत्री
