मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में मोरारी बापू की कथा का किया श्रवण
उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में मोरारी बापू द्वारा निकाली जाने वाली भारत स्वास्तिक यात्रा के दौरान आयोजित कथा में शामिल हुए। उन्होंने मोरारी बापू की कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम-कथा समाज को जोड़ने, समाज और अध्यात्म की ओर ले जाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। धर्म में गौपालन करने की बात कही गई है। राज्य सरकार भी गौपालन को प्रोत्साहन देने और गौशाला बनाने में लगी हुई है। इससे न केवल दूध उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की आर्थिक हालात में सुधार होगा। प्राकृतिक खेती को भी गौपालन से बढ़ावा मिलेगा।
मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सहज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं धर्म सभा में आए, इसे एक शुभ संकेत समझना चाहिए।
You may also like
-
भारत की बागवानी में रिकॉर्ड उछाल! 2025-26 में फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़कर 3869 लाख टन के पार
-
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
-
CM विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ आएंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री
-
अखबार की आड़ में करोड़ों की वसूली का आरोप! भोपाल में दैनिक श्रेष्ठ के दफ्तर पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा
-
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों पर सख्ती, अब इन जगहों पर नहीं खुलेंगे ठेके
