जगदलपुर.
बास्तानार क्षेत्र में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखाई देने लगा है. राष्ट्रीय राजमार्ग-63 के कोड़ेनार क्षेत्र में 13 नवंबर को भी वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा.
नियमित बस सेवाएं बाधित होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बस स्टॉप पर यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें समय पर बसें नहीं मिल रही हैं. दूसरी ओर माल वाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जरूरी सामानों की आपूर्ति भी बाधित होने लगी है. इसका सीधा असर घरेलू जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की उपलब्धता पर पड़ रहा है.
सबसे चिंताजनक स्थिति किलेपाल गैस वितरण केंद्र की है, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक समाप्त होने की जानकारी सामने आई है. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. हड़ताल लंबी खिंचने पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और प्रभावित होने की आशंका है. अब लोगों की मांग है कि प्रशासन ड्राइवर संगठनों से बातचीत कर समाधान निकाले, ताकि यात्री और माल परिवहन जल्द सामान्य हो सके.
You may also like
-
शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान
-
CG में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए नितिन नवीन, खराब मौसम बना वजह
-
ग्वालियर में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कोचिंग से लौटते समय अपहरण
-
छत्तीसगढ़ में धान तिहार का आगाज, खरीदी केंद्रों पर उमड़ी किसानों की भीड़
-
एमपी के धार-अलीराजपुर के 126 गांवों को बड़ी सौगात, ₹1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर
