रायपुर
छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जांच में अब सीबीआई की पूछताछ का सबसे अहम दौर चल रहा है। सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने पर उसे शाम चार बजे से पहले अदालत में पेश करना है।
दिल्ली में चल रही पूछताछ में जांच एजेंसी का पूरा जोर इस बात पर है कि महादेव सट्टा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ, किन लोगों ने इसमें निवेश किया, अलग-अलग पैनलों के जरिये इसका संचालन कैसे होता था और इस अवैध कारोबार को किन लोगों का संरक्षण मिला।
You may also like
-
भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केयरटेकर को जेल भेजा; हत्या के बाद सिलिंडर ब्लास्ट की रची थी साजिश
-
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
-
आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित
-
छुईखदान तहसील के सेवा सेतु केंद्र से परिधि साहू को मिला निवास प्रमाण पत्र
-
बस्तर के जंगलों में जवानों संग झूमे पीएम मोदी, ‘मोचो काय सुंदर माटी’ पर थिरके; दौरे से बदली क्षेत्र की तस्वीर
