नई दिल्ली
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है.भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने देशभर के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।
कई स्मार्टफोन यूजर्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है और बचाव के लिए तुरंत फोन को अपडेट करने की सलाह दी गई है।
CERT-In ने बताया है कि अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स हैं और चुनिंदा वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. इसमें एंड्रॉयड 14, 15 , 16, 16 QPR 2 या लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर चलने OS के नाम शामिल हैं।
साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने 4 नवंबर 2026 को एक क्रिटिकल वल्नरबिलिटी नोट (CIVN-2026-0536) जारी किया है. स्मार्टफोन यूजर्स को संभावित साइबर हैकिंग से बचाव के लिए अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है।
CERT-In ने गंभीर सुरक्षा खामियां बताई हैं
CERT-In की एडवाइजरी में बताया गया है कि एंड्रॉयड के कई मुख्य कंपोनेंट्स में गंभीर सुरक्षा खामियों हैं, जो फ्रेमवर्क और सिस्टम से जुड़े हिस्से हैं।
हैकर्स खामियों का फायदा उठा सकते हैं
एडवाइजरी में बताया है कि हैकर्स मोबाइल की इन खामियों का फायदा उठाकर स्मार्टफोन को हैक कर सकते हैं. इसके बाद फर्जी लिंक पर क्लिक या ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके बाद वह बैंक खाता खाली कर सकते हैं।
गूगल ने इसके लिए अपडेट जारी कर दिया है
गूगल ने इसको लेकर एक अपडेट जारी कर दिया है. कंपनी ने 2 नवंबर 2026 को एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में इन खामियों की जानकारी शेयर की थी. गूगल ने इन खामियों को दूर करने के लिए सिक्योरिटी पैच भी जारी कर दिये हैं. स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी है कि वे फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट को अप टू डेट रखें।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कैसे अपडेट करें
मोबाइल को अपडेट करने के लिए स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं. वहीं सिस्टम या सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाएं और फिर चेक अपडेट पर क्लिक कर दें. अगर कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो तुरंत उसको डाउनलोड करके इंस्टॉल
करें।
You may also like
-
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
-
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
-
अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; सलमान खान को दे चुका है धमकी
-
दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन, Zepto-Blinkit समेत 105 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड
-
दिल्ली में मिठाई-डेयरी दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 40 नमूने जांच के लिए लिए
