रायपुर.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।
वे इस दौरान रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में तैयारियां शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। बताया जा रहा है कि वे सीधे धरमजयगढ़ जाएंगी और कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगी।
जनजातीय गौरव दिवस पर जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नितिन नबीन की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का पहुंचना संगठन की तैयारियों को लेकर भाजपा की गंभीरता को दर्शाता है। अब प्रदेश की सियासत में 15 नवंबर के इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
You may also like
-
MP में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
-
दीवाली पर MP में नहीं होगा बिजली संकट! 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों ने टाला आंदोलन
-
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: सालों से लंबित अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ, आश्रितों को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र
-
दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान
-
16 साल का इंतजार खत्म! धार पहुंची ट्रेन, 130 KM की रफ्तार से हुआ आखिरी ट्रायल
