नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करने वाले हैं. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा. जिसमें एथलीट, कोच, पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि, तथा युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में मुलाकात की थी. एशियन गेम्स 2026 में भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. वो कुल 85 मेडल जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. एशियन गेम्स में यह भारत का अब तक का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।
वहीं जापान के आइची-नागोया में इस साल आयोजित एशियन पैरा गेंम्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. 97 पैरा-एथलीटों ने 114 मेडल जीते, जिनमें 30 गोल्ड मेडल शामिल हैं. भारत ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अपना अभियान मेडल तालिका में चौथे स्थान पर समाप्त किया. यह प्रदर्शन चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए खेलों में जीते गए 108 पदकों (जिसमें 27 गोल्ड शामिल थे) के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से बेहतर है।
बता दें कि भारतीय दल ने लगातार दूसरी बार 100 पदकों का आंकड़ा पार किया है, जो पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है. पैरा-एथलेटिक्स भारत के लिए पदकों का सबसे बड़ा स्रोत रहा, जिसमें 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज सहित कुल 65 मेडल जीते गए. इसके बाद पैरा-बैडमिंटन का नंबर आता है. जिसमें तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित 16 मेडल मिले. वहीं, पैरा-तैराकी में एथलीटों ने तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज सहित 11 मेडल हासिल किए।
You may also like
-
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में तीन ठेकेदार गिरफ्तार, हादसे में दो की मौत
-
दिल्ली की 675 झुग्गी बस्तियों के 4 लाख परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, 1.5 लाख रुपये देने होंगे
-
कल पत्नियां भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी’, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी से मचा बवाल
-
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम
-
भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
