जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में किया गया भुगतान
चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त, भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी
रायपुर
छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के लिए विगत तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मिशन के अंतर्गत एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित अन्य मदों में नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत तीन वर्षों में एकल ग्राम योजनाओं के अंतर्गत 4,985.35 करोड़ रुपये तथा समूह जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की कार्यवाही जारी है।
जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिशन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया सतत रूप से संचालित है। विभाग द्वारा उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्यवाही की जा रही है।
You may also like
-
मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; 5 जिलों के SP बदले
-
मंदसौर में नकली दूध की फैक्ट्री का खुलासा, केमिकल-पाम ऑयल से बन रहा था दूध; 2 हजार लीटर का टैंक मिला
-
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: आज प्रतिमा के बयान, ₹41 हजार करोड़ के समझौते में धोखाधड़ी के आरोप पर नजर
-
केंद्र के बाद MP में भी बढ़ सकता है DA, दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को 5% महंगाई भत्ते की उम्मीद
-
भोजशाला मामले में आज सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने इंदौर पीठ के फैसले को दी चुनौती
