केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को वर्ष 2030-31 तक लागू करने की दी मंजूरी
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का "प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना" को जारी वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू करने की मंजूरी देने पर आभार माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ को 2030-31 तक लागू करने की स्वीकृति देकर ग्रामीण सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'विकसित भारत' के संकल्प को ग्राम स्तर तक पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
You may also like
-
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-चीन की भिड़ंत, शाम 7 बजे होगा मुकाबला
-
ESIC का बड़ा फैसला, 4 करोड़ कर्मचारियों को बिना फॉर्म भरे सीधे खाते में मिलेगा क्लेम का पैसा
-
रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल
-
सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद अलर्ट प्रशासन, शराब दुकानों के बाहर हो रही जांच
-
लकड़ी पर उकेरे सपने, हुनर से लिख रहीं दुर्गा आत्मनिर्भरता की नई इबारत
