रायपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए आज बुधवार 28 एवं 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में होने वाली इस जनसुनवाई में आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा उनके प्रकरणों के निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करना है। इस दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
आयोग का मुख्य फोकस पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल करने पर रहेगा। जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर देना और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पहल करना है.
You may also like
-
CG में रोजाना ₹60 करोड़ का हवाला कारोबार! 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने पर मिलता है ₹2,000 तक कमीशन
-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
-
इंदौर-उज्जैन का सफर 40 मिनट में होगा पूरा, डबलडेकर फ्लाईओवर से सिंहस्थ में मिलेगी बड़ी राहत
-
भोपाल में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त, मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची खेप; जांच में जुटे अधिकारी
-
हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव, BJP ने घोषित किया उम्मीदवार
