देवास
अवैध शराब से देवास जिले के चंदाना गांव में मौतों के मामले में मंगलवार को शासन ने बड़ी कार्रवाई की। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद को हटा दिया गया है। उनकी जगह नेहा मीना को कलेक्टर और आदित्य मिश्रा को एसपी बनाया गया है।
वहीं, जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश कुमार पवार और आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना को आबकारी आयुक्त ने निलंबित कर दिया।
जांच दल ने परिजनों से ली जानकारी, 15 दिन में सौंपेगा रिपोर्ट
देवास जिले के चंदाना गांव में एक से 15 अक्टूबर के बीच 13 लोगों की मौत का दावा किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। इनमें कुछ की पहले आंखों की रोशनी गई, फिर मौत हुई। मृतकों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। पुलिस-प्रशासन ने पहले अत्यधिक शराब सेवन और पुरानी बीमारियों की आशंका जताई थी। विसरा जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा गठित जांच दल ने मंगलवार को मृतकों के घर जाकर स्वजनों से जानकारी ली। जांच दल को 15 दिन में रिपोर्ट देनी है।
You may also like
-
कैलाश मकवाना को मिल सकता है छह महीने का एक्सटेंशन! मध्य प्रदेश में DGP की रेस बदली
-
राजनांदगांव में 100 साल पुराना मछली-मटन मार्केट ध्वस्त, 150 दुकानों को हटाने पर विरोध
-
महिला कांग्रेस की पहली नियुक्ति सूची जारी, छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त
-
भोपाल बनेगा वंदेभारत एक्सप्रेस का सबसे बड़ा ठिकाना, निशातपुरा में एकसाथ खड़ी होंगी 6 ट्रेनें
-
मंत्री राजेश अग्रवाल का TI को फोन, बोले- मुझे बंधक बना लिया, पुलिस भेजकर छुड़ाइए
