भोपाल.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आरबीएसके यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 32 पदों पर पुनः पुनरीक्षित मेरिट, चयन और प्रतीक्षा सूची जारी हो गई है। इसमें 16 पुरुष और 16 महिला डॉक्टरों का चयन हुआ है।
दरअसल, अभ्यर्थियों ने एमपी ऑनलाइन से कोविड-19 अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड किए थे। प्राकृतिक न्याय के तहत उन्हें 10 से 16 अगस्त 2026 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र दोबारा अपलोड करने का मौका दिया गया था। इसके बाद भी जांच में पता चला कि तकनीकी कारण से कई अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र मेरिट में जुड़े ही नहीं। इसलिए अब नई सूची जारी की गई है।
पक्की नियुक्ति मिलेगी
यह सूची प्रोविजनल है, दस्तावेज जांच के बाद ही नियुक्ति पक्की होगी। इससे कोविड काल में सेवा देने वाले डॉक्टरों को उनका हक मिलेगा, उनका अनुभव मेरिट में जुड़ेगा। प्रतीक्षा सूची वालों को भी मौका मिलेगा, पद खाली नहीं रहेंगे। 32 डॉक्टरों की नियुक्ति से गांव-गांव में बच्चों की जांच, कुपोषण और एनीमिया की पहचान का काम तेज होगा।
You may also like
-
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेटी को पैतृक संयुक्त संपत्ति से नहीं कर सकते वंचित
-
जहां अस्पताल पहुंचने में लगते थे 6 घंटे, वहां NMDC ने शुरू की मुफ्त एम्बुलेंस सेवा
-
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
-
विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान पर रहा विशेष जोर
-
‘मन की बात’ जनसंवाद का सशक्त माध्यम: CM विष्णु देव साय
