खरगोन
जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पानवा के सिर्वी मोहल्ला की एक विधवा महिला के साथ मारपीट, अश्लील व्यवहार व प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बलकवाड़ा थाने की खलटांका चौकी पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला शुक्रवार को अपने गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
निर्वस्त्र करने और जान से मारने की धमकी दी
शिकायत में 45 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 20 अक्टूबर की तड़के लगभग चार बजे गांव के सरपंच पन्नालाल पिता पहाड़सिंग और प्रदीप पिता प्रकाश भाबर उनके घर पहुंचे और अभद्र व्यवहार करते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि संबंधित ने उन्हें जबरन घसीटकर पीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील व अपमानजनक व्यवहार करते हुए पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाने और जान से मारने की धमकी दी।
You may also like
-
मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई
-
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
-
प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता
-
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
-
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, कमियों पर जवाबदेही तय कर करें कार्रवाई : प्रबंध संचालक यादव
