रायपुर.
राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बीटीआई ग्राउंड में किसी भी तरह का व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनाया जाएगा।
विधायक पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, परिसर का निर्माण बीटीआई ग्राउंड में नहीं, बल्कि उससे लगे सरकारी कर्मचारियों के जर्जर मकानों की जगह प्रस्तावित है। इन पुराने मकानों के स्थान पर परिसर बनाए जाएंगे। बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय निर्माण की चर्चाओं के बीच विधायक के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने ग्राउंड और उससे लगे सरकारी आवासों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्माण की योजना बीटीआई ग्राउंड के लिए नहीं है।
बीटीआई ग्राउंड में कॉम्लेक्स बनाना बेहद गलत : भूपेश बघेल
बता दें कि गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस में रायपुर के लोगों को ट्रैफिक के नाम पर प्रताड़ित करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राजधानी में मंत्री और अधिकारी दो-दो बंगले रखे हुए हैं। सभी मंत्रियों को राजधानी का बंगला छोड़ देना चाहिए। बीटीआई ग्राउंड में व्यवसायिक कॉम्लेक्स बनाना बेहद ही गलत है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
You may also like
-
खरगोन में विधवा से बर्बरता का आरोप, सरपंच पर मारपीट और अश्लील हरकत करने के आरोप
-
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला
-
भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन को दिशा देंगे विषय विशेषज्ञ
-
तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों की शिक्षा को संबल दे रही एकलव्य शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
-
मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर केंद्र से 221 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत
