भोपाल
मध्य प्रदेश में मानसून विदा हो चुका है. मानसून की विदाई के बाद भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है. प्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है. कहीं तेज धूप खिल रही है, तो कहीं बरसात हो रही है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज 22 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. IMD ने प्रभावित जिले वासियों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने महीने की शुरुआत में ही बताया था कि अक्टूबर माह में गर्मी, ठंड और बरसात का ट्रेंड बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, इंदौर, धार, बड़वानी और अलीराजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. आज तेज हवा का अलर्ट नहीं है. IMD ने जिले वासियों से सावधान रहने की अपील की है।
आज कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?
राजधानी भोपाल में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है. बीते दिन भी कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिला था. दिन में तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट होने लगेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और गुलाबी ठंड का अहसास होगा. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस बैरसिया (भोपाल) में दर्ज किया गया, तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक (अनूपपुर) में रिकॉर्ड हुआ।
बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान
1. मौसम में बदलाव के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक आहार में मौसमी फल, ताजी हरी सब्जियां और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
2. बदलते मौसम के मिजाज और दैनिक गतिविधियों के साथ अपने शरीर को आसानी से ढालने के लिए निश्चित नींद का समय निर्धारित करें और पर्याप्त आराम करें।
3. दोपहर के समय बाहर रहने के दौरान चश्मे, टोपी या छाते का उपयोग करें और सनस्क्रीन लगाएं।
4. दिन के समय ठंडक बनाए रखने के लिए हल्के, हवादार और आरामदायक सूती कपड़े पहनें. सुबह-शाम की हल्की ठंड के लिए अपने पास एक हल्की चादर या जैकेट रखें।
5. मानसून के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए खासकर सुबह और शाम के समय मच्छर भगाने वाली क्रीम, जाली या मच्छरदानी का उपयोग करें।
6. दिल की बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को ठंड के मौसम में अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए. वे नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और हृदय के लिए स्वस्थ आहार का सेवन और योग, व्यायाम आदि करते रहें।
7. बदलते मौसम के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. मौसम के पूर्वानुमान और अलर्ट पर नजर बनाए रखें।
You may also like
-
108 एम्बुलेंस को लेकर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, पुरानी और बार-बार खराब होने वाली गाड़ियां तत्काल बदलें
-
DGP कैलाश मकवाना की रिटायरमेंट डेट पर विवाद, गृह विभाग ने कहा- बदलाव संभव नहीं
-
छत्तीसगढ़ में RSS की प्रांतीय इकाई में बदलाव की तैयारी? दो दिन के दौरे पर आज आएंगे मोहन भागवत
-
इंदौर में 23 अक्टूबर से सेमीकंडक्टर समिट, ₹6,200 करोड़ के निवेश पर नजर
-
MP Rajya Sabha Bypoll 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, EC ने जारी किया शेड्यूल
