MP के 60 प्रोफेसर IIT गुवाहाटी में लेंगे AI ट्रेनिंग, छात्रों को भविष्य के लिए करेंगे तैयार

Share Politics Wala News

भोपाल 
 प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की बारीकियां सीखेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 22 से 26 अक्टूबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 60 चयनित शासकीय कॉलेजों के शिक्षक शामिल होंगे। आइआइटी गुवाहाटी के प्रोफेसर और तकनीकी विशेषज्ञ इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

यह कार्यशाला स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग और आइआइटी गुवाहाटी के बीच 13 अक्टूबर को हुए अनुबंध के आधार पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को एआइ आधारित शैक्षणिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना है।

शिक्षण प्रक्रिया में होगा एआइ का इस्तेमाल
उच्च शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए शिक्षकों को एआइ आधारित शैक्षणिक प्रक्रियाओं से परिचित कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके जरिये शिक्षक अध्यापन से जुड़ी गतिविधियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता समझ सकेंगे। विभाग का उद्देश्य कालेजों में शिक्षण प्रक्रिया को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शिक्षकों की क्षमता विकसित करना है।

40 से अधिक मास्टर ट्रेनर चुने जाएंगे
गुवाहाटी से प्रशिक्षण लेकर लौटने वाले प्रोफेसरों में से करीब 40 से अधिक को मास्टर ट्रेनर के तौर पर चयन किया जाएगा। ये ट्रेनर दूसरे चरण में भोपाल में प्रदेश के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। संभाग स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थियों को एआइ के बारे में पढ़ाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *