रायपुर.
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 9वीं और 11वीं में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स के पास 22 अक्टूबर 2026 तक का समय है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें फॉर्म भरने का एक और मौका मिला है.
इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट दो बार बढ़ाई जा चुकी है. सबसे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया. वहीं अब एक बार फिर लास्ट डेट बढ़ाया गया है.
कब होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा?
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) आयोजित की जाएगी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी. एडमिशन खाली सीटों पर और चयन परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा.
- जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए कहां करें आवेदन?
- स्टूडेंट्स नवोदय विद्यालय समिति के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
- कक्षा 9वीं के लिए- cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
- कक्षा 11वीं के लिए- cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11
- आवेदन करने से पहले अपनी कक्षा, DOB और जिले से जुड़ी पात्रता की जानकारी जरूर जांच लें.
आवेदन फॉर्म में सुधार का भी मिलेगा मौका
नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाने के साथ फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया है. अभ्यर्थी 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं. इस दौरान कैटेगरी, जेंडर, क्षेत्र और दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी में सुधार किया जा सकेगा.
कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए योग्यता
स्टूडेंट्स शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ रहे होने चाहिए. उम्मीदवार का निवास और स्कूल का जिला उसी जवाहर नवोदय विद्यालय के जिले में होना चाहिए, जहां वे एडमिशन लेना चाहते हैं. उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए. कक्षा 8वीं पास कर चुके या पहले इस चयन परीक्षा में शामिल हो चुके विद्यार्थी दोबारा आवेदन नहीं कर सकते.
कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए योग्यता –
स्टूडेंट्स शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे होने चाहिए. वे उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां उनका स्कूल और निवास है. पहले ही 10वीं पास कर चुके विद्यार्थी पात्र नहीं हैं. उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए. आवेदन करते समय स्टूडेंट्स अधिकतम दो स्ट्रीम चुन सकते हैं और हर स्ट्रीम के लिए अधिकतम तीन जवाहर नवोदय विद्यालयों का ऑप्शन दे सकते हैं.
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए. इनमें शामिल हैं: –
- विद्यार्थी की फोटो और हस्ताक्षर
- माता-पिता के हस्ताक्षर
- आधार कार्ड की जानकारी
- जन्म प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- लागू होने पर जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र
फोटो और हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में 10 KB से 100 KB के बीच होने चाहिए. आवेदन में दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स का स्कूल से सत्यापन कराना भी जरूरी हो सकता है.
JNVST के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन –
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
- कक्षा 9वीं या 11वीं के रजिस्ट्रेशन लिंक को चुनें.
- मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
- सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या कॉपी सेव कर लें.
You may also like
-
ग्वालियर हादसा: ‘मेरे बेटे को पुलिस ने मार डाला’, गौरव की मां का फूटा गुस्सा
-
महिला टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
-
ग्वालियर में मंदिर के बाहर ट्रक का कहर, 15 श्रद्धालुओं की मौत
-
होम्योपैथिक दवाओं की खरीद में बड़ा अंतर, अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
-
छत्तीसगढ़ में महानदी पर बनेगा ₹63 करोड़ का पुल, शिवरीनारायण के लोगों को मिलेगी राहत
