राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार की शिकायत, बदसलूकी का आरोप

Share Politics Wala News

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने नई दिल्ली के डीसीपी कार्यकाल में जाकर कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी नेताओं के ऊपर सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि 12 अक्तूबर को जब वह सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष के मार्च की कवरेज कर रही थीं। उसी वक्त विपक्षी नेताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। बता दें, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *