जगदलपुर.
बस्तर जिले के जगदलपुर में शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल के बच्चों का शिक्षक की कमी को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को बच्चे स्कूल छोड़कर सड़क पर आ गए, जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
कई महीनों से कर रहे शिक्षक की मांग
दरअसल, यह पूरा मामला आड़ावाल में स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल का है। बताया जा रहा है कि बच्चे कई महीनों से शिक्षक की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
बच्चों को मनाने में जुटे शिक्षक
कलेक्टर को शिकायत के बाद भी स्कूल में शिक्षक की कमी से नाराज बच्चे आज स्कूल छोड़कर सड़क पर आ गए और स्कूल में शिक्षक की मांग करने लगे। वहीं अन्य शिक्षक उन्हें मनाने में लगे हैं।
You may also like
-
शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
-
क्षेत्र का समग्र विकास और उन्नत नागरिक सुविधाएं हमारी प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
-
CG के बाल सुधार गृह से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को बंधक बनाकर मचाया हंगामा
-
सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी
-
मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
