रायपुर.
दिल्ली में आज कांग्रेस की होने वाली बैठक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र काफी सालों से वैसा ही है. ये समय-समय पर अपना रंग गिरगिट की तरह बदलते रहते हैं. जब SIR होना था, तब विरोध हुआ.
जब विरोध हो चुका है तो फिर क्यों विरोध? हकीकत यह है कि भारत 1947 में आजाद हो चुका है, लेकिन इनके ऊपर से गुलामी का साया अभी तक नहीं हटा है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में युवा कांग्रेस चुनाव में आपसी खींचतान को लेकर कहा कि तत्कालीन सरकार में शराब घोटाले का पैसा बराबर नहीं बंटा था, उसी का परिणाम है कि आपसी खींचतान जारी है. वहीं कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरा पर कहा कि एक बार आए थे, मैं उनका स्वागत कर चुका हूं. बार-बार छत्तीसगढ़ आयें. इससे हमारी रणनीति मजबूत होगी.
वहीं, कोल लेवी मामले में पेशी को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, भ्रष्टाचार के मामले में जिन लोगों के खिलाफ प्रकरण है, उनके खिलाफ चालान पेश किया जा रहा है. अब जांच और कार्रवाई के जरिए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. जब चालान पेश होगा, तब पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.
You may also like
-
कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-
इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
-
महात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण
-
संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
