भोपाल.
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर संचालित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है।
इससे गुना, शिवपुरी, रुठियाई, चाचौड़ा-बीनागंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर दीपावली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल (04170) अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार चलेगी। वापसी में 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी। ट्रेन रुठियाई, गुना और शिवपुरी होकर चलेगी।
You may also like
-
वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम
-
‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट
-
मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर संकोच दूर करना और व्यापक जागरूकता लाना बेहद आवश्यक: राज्यमंत्री गौर
-
MP में 8 अक्टूबर से Ayushman इलाज बंद करने की चेतावनी, निजी डॉक्टरों ने दी दिल्ली कूच की धमकी
-
नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित
