रायपुर
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के लिए 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
विभागीय आदेश के अनुसार, केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का संचालन जुलाई 2026 से एसएनए-स्पर्श के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए टॉपअप राशि के लिए पृथक से राज्य आयोजना मद में प्रावधान है। राज्य आयोजना मद में प्रावधानित राशि को केंद्र प्रवर्तित योजना के राज्यांश मद में पुनर्विनियोजित किया गया है।
आदेश में संबंधित बजट शीर्षों के बीच 102 करोड़, 10 करोड़ और 5 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन का विवरण दिया गया है। यह पहले से प्रावधानित राशि का पुनर्विनियोजन है। विभाग ने राशि का मदवार व्यय विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
You may also like
-
ट्रैक्टर खरीदकर खुशी से झूम उठे किसान, मोटर सायकल पर शान से जा रहे खेत
-
गोविंदपुरा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए संकल्पित : राज्यमंत्री गौर
-
डायल-112 की तत्परता और सूझबूझ से बची 28 वर्षीय युवक की जान
-
वन्यजीव संरक्षण में जुटे हर वनकर्मी के प्रति मेरे मन में विशेष सम्मान : पद्मश्री अनिल कुंबले
-
देवास पुलिस की प्रधान आरक्षक श्रीमती पूजा बामनिया ने पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल
