रायपुर.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है. पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर और वेनिंगटन होटल के कर्मचारी पुलिस गिरफ्त में हैं.
आरोप है कि लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगी गई थी. मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर अन्य लोगों को भी धमकी दी थी. पुलिस अब इस पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका और उनसे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, हाल में ढेबर परिवार को भी बिश्नोई गैंग से धमकी भरा कॉल आया था और भारी भरकम पैसे की डिमांड की गई थी.
पुलिस को शक है कि इन आरोपियों द्वारा ही यह कृत्य किया गया है, जिसकी जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे. आरोपियों का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है. बहरहाल, पुलिस ने शोएब ढेबर और होटल कर्मचारी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच तेज कर दी. मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी और अब तक की जांच का खुलासा देर शाम तक किया जा सकता है. आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले में और तथ्य स्पष्ट होंगे.
You may also like
-
महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें
-
भोपाल में कुएं में गिरा तेंदुआ, रातभर पानी में फंसा रहा; 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
-
गांजा और MD ड्रग्स की तस्करी का खुलासा, भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा
-
मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा
-
कलेक्टर जयश्री जैन ने बड़े सीपत, नगझर, चारपारा एवं कुरदा धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
