भोपाल
सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद राजधानी भोपाल में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बैरसिया के ग्राम तरावली कलां में लगभग ढाई साल से अवैध रूप से हाथ भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी।
सूचना मिलने पर आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पहली बार ड्रोन की मदद से शराब के अवैध ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें 12 भट्टियां बरामद की गईं, लेकिन आरोपित तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में कुल 127 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
You may also like
-
MP में अमूल दूध हुआ महंगा, आज से नई कीमतें लागू; गोल्ड दूध के दाम में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
-
शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में दिग्गजों का जमावड़ा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
-
देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए बना उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
इंदौर-भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ा तोहफा, नेशनल मोबिलिटी कार्ड से मिलेगी 25% छूट
