जयपुर। राजस्थान के दौसा में मंगलवार को सवारियों से भरी जीप पर ट्रक पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सात घायलों को उपचार के लिए महवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, गंभीर रूप से घायलों 5 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जीप में कुल 18 सवारियां थी। महवा पुलिस थाना अधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि सवारियों से भरी हुई जीप महवा से मंडावर जा रही थी। वहीं ट्रक अलवर से महवा आ रहा था।
पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। तेज गति से चल रहे ट्रक के चालक ने मंडावर के निकट अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही एक जीप पर जा पलटा और हादसा हो गया। मृतकों में मुकेश बैरवा, रमेश, रतन, राम खिलाड़ी और साबुद्दीन शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में शीतल पेय पदार्थ भरा हुआ था। ट्रक पलटने से जयपुर-दौसा राजमार्ग पर शीतल पेय की बोतलें फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और मृतकों के शवों को पोस्टामर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए गए।
You may also like
-
जंतर-मंतर पुलिस एक्शन पर उठे सवाल, SC ने बनाई 5 सदस्यीय हाई पावर कमेटी
-
पत्नी पर बेवफाई का आरोप, बच्चे के ‘पैटरनिटी टेस्ट’ जांच पर SC की टिप्पणी!
-
वंदे मातरम् का शब्दार्थ और रचना की कहानी से आज विवाद तक!
-
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी
-
RSS पर बैन की मांग, भागवत के अमेरिका दौरे से पहले USCIRF का बयान
