नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम कर दिया गया है।, केन्द्र ने 15 अगस्त को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदल कर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) कर दिया। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के वाइस चेयरमैन ए सूर्या प्रकाश ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा- दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम सोमवार से प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है।
नई दिल्ली, तीन मूर्ति हाउस परिसर में स्थित इस पुस्तकालय की स्थापना 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद की गई थी। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम बदलने की बात करते हुए कहा था कि यहां सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए। जिसके बाद यह 6 सालों में बनकर तैयार हुआ और इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2022 को किया गया। यह फैसला जून में लिया गया था। इस फैसले पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है।
You may also like
-
चीन की रणनीति: वैश्विक राजनीति में नया समीकरण: ट्रंप की नीतियों के खिलाफ चीन मुस्लिम देशों के साथ
-
UGC नियम और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले से नाखुश सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा
-
जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले– विजय शाह सीएम मोहन की रीढ़ की हड्डी हैं, इसलिए नहीं हुई कार्रवाई
-
अफसर बोले लेन-देन कर मामला खत्म करो, मैंने मना किया: 26 टन गोमांस पकड़ने की उस रात की पूरी कहानी
-
उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर फहराया तिरंगा, भोपाल में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
