कोकिलाबेन अस्पताल का उद्धघाटन करने अमिताभ बच्चन आये थे, समूह के रियल स्टेट कारोबार में बाज़ार मूल्य और गाइड लाइन में बड़ा अंतर। अफसरों ने खुद ग्राहक बनकर ये सब दस्तावेज जुटाए
इंदौर। इंदौर के रियल स्टेट समूह बीसीएम पर गुरुवार को आयकर टीम ने दबिश दी। समूह के इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई,कोलकाता सहित 45 ठिकानों पर आयकर टीम ने एकसाथ छापा मारा। बीसीएम ने रिलायंस समूह के साथ इंदौर में कोकिलाबेन हॉस्पिटल बनाया है।
इसका शुभारम्भ महानायक अमिताभ बच्चन ने किया था। : माइलाइन और बाजार वेल्यू के बीच के भारीभरकम अंतर को अपनी कमाई का जरिया बनाकर बैठे इंदौर के बिल्डरों के खिलाफ इनकम टैक्स का अभियान जारी है।
समूह रियल स्टेट के अलावा होटल और दूसरी इंडस्ट्री में भी खासा काम करता है। समूह ने इंदौर में बड़ी होटलों और मॉल में भी पैसा लगाने की सूचना है।
45 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई
बीसीएम ग्रुप रीयल एस्टेट,हॉस्पिटलिटी, शिक्षा और होटलउद्योग में देश के कई बड़े समूह से जुड़ा हुआ है। गुरुवार तड़के इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की टीम बीसीएम डाइट स्थित बीसीएम रियलिटी के ऑफिस, कोकिलाबेन हॉस्पिटल सदित, संचालकों व सीएमडी के ठिकानों पर पहुंची।
बताया जा रखा है कि समूह इंदौर के साथ ही बैंगलुरु में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
गाइडलाइन और बाजार मूल्य में बड़ा अंतर
इंदौर में बीसीएम प्राइड बीसीएम पार्क, बीसीएम जोडियक मॉल जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर रखा है। इससे पहले समूह बीसीएम डाइट बीसीएम आर्केडबीजीएम पेराडाइज बीसीएम प्लेनेट, बीसीएम सिटी जैसे प्रोजेक्ट पूरे कर चुका हैं।
एअरपोर्ट-पिथमपुर रोड पर जैनोद की जमीन पर बीसीएम टाउनशीप पर काम कर रखा है। सभी प्रोजेक्ट में गाइडलाइन वेल्यू और बाजार मुल्य में बड़ा अंतर है। जो समूह की कमाई का बड़ा जरिया बल चुका है।
अफसरों ने खुद खरीदार बनकर
पकड़ी चोरी
मालूम हो कि सितंबर से जनवरी के बीच रियल एस्टेट समूहों पर हुई दो बड़ी कार्रवाइयों के कारण एडतियात बरतने के बावजूद बीसीएम समूह से प्रारंभिक कार्रवाई में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो बड़ी कर चोरी की पुष्टी करते हैं।
आयकर के अधिकारियों ने स्वयं खरीदार बन कर प्रोजेक्ट की गाइडलाइन वेल्यू और बाजार वेल्यू के अंतर को रिकार्ड किया है। जो कार्रवाई का बड़ा आधार हैं। बताया जा रहा है कि कुछ प्रोजेक्ट में यह अंतर 4 गुना का हैं।
You may also like
-
गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा
-
H-1B वीजा पर जेडी वेंस के बयान से विवाद, गिरमिटिया मजदूरों के इतिहास से जुड़ा नवी पिल्लई का संघर्ष
-
चेन्नई को ₹13 हजार करोड़ की सौगात, PM मोदी ने मेट्रो फेज-2 येलो लाइन का किया उद्घाटन
-
UN में पाकिस्तान पर भारत का तीखा प्रहार, अनमोल बेदी ने आतंकवाद और परमाणु धमकी पर घेरा
-
F-35 पर अमेरिका को वायुसेना प्रमुख एपी सिंह का तंज, बोले- विमान के पास भी नहीं जाने देते
