रायपुर.
राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पा सेंटर की जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया है। मामले में स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड की। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक स्पा में काम करने वाली युवतियों ने पूछताछ के दौरान संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
You may also like
-
पुलिस से बचने के लिए ट्रक से मारी टक्कर, ₹96 लाख की 1075 पेटी अवैध शराब जब्त
-
चंबल में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करने पहुंची घड़ियाल विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
-
जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-
CG के 207 इग्नाइट स्कूलों में लागू होगा PPP मॉडल, सरकार के पास रहेगी जमीन और भवन की ownership.
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
