Rameshwar Sharma

Rameshwar Sharma

रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ वाले बयान पर सियासी घमासान

Share Politics Wala News

रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ वाले बयान पर सियासी घमासान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने करोंद चौराहे पर मिसाइल लगाने और काजी कैंप पर मिसाइल दागने की बात कही। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान मुस्लिम बहुल इलाके के संदर्भ में मिसाइल दागने की बात कही। बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया।

हालांकि बाद में विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं, बल्कि पाकिस्तान के किसी काजी कैंप की ओर था।

विधायक के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने प्रतिक्रिया दी है। बरोलिया ने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी समाज को बांटने का काम करती है। कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए रामेश्वर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि भागवत खुद सार्वजनिक तौर पर ऐसी बयानबाजी से बचने की बात कह चुके हैं।

ऐसे में अब उन्हें सामने आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि नफरत और संविधान के खिलाफ जाने वाले बयानों पर संगठन का रुख क्या है।

रामेश्वर शर्मा इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। इस ताजा मामले ने एक बार फिर उनके बयान और राजनीतिक भाषा को लेकर बहस छेड़ दी है। कांग्रेस का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को समाज में तनाव बढ़ाने वाली भाषा से बचना चाहिए

यह भी पढ़ें: 

मोदी कैबिनेट में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? BJP मंत्री पंकजा मुंडे के बयान से बढ़ी हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *