भोपाल
भोपाल में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार रात गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 30वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की।
कॉलेजियम की सिफारिश पर नियुक्ति
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की।
You may also like
-
ग्वालियर के डंपिंग यार्ड में उगेगा जंगल, 5 हजार पेड़ों से तैयार होगा सिटी फॉरेस्ट
-
सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- जनहित नहीं बल्कि राजनीतिक चेहरा चमकाने का मंच बना रही विधानसभा
-
गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
-
छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के 1457 बच्चों को दिवाली का तोहफा, 4 साल बाद मिली बस सेवा
-
त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर के यात्रियों को मिलेगी राहत
