श्योपुर
श्योपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। श्योपुर का आवदा डैम अपनी 45 फीट की भराव क्षमता के बाद ओवरफ्लो हो रहा है। डैम से पानी बहने के कारण आसपास के इलाकों पर प्रशासन नजर रख रहा है।
श्योपुर तहसील में 5 सितंबर को 110 mm, कराहल में 100.40 mm, विजयपुर में 76 mm और वीरपुर में 30 mm बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी संवेदनशील जगहों पर तैनात हैं।
क्वारी नदी के बढ़ते जलस्तर से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद
विजयपुर में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। यहां क्वारी नदी उफान पर है और खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी पर बना पुल डूब जाने से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ के लोगों को परेशानी हो रही है। हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विजयपुर की सब्जी मंडी-कोठारी पैलेस में भरा पानी
बारिश के कारण विजयपुर की सब्जी मंडी में भी पानी भर गया है। मंडी की कई दुकानें पानी में डूब गई हैं। कोठारी पैलेस में पानी भरने से एक दीवार गिर गई, हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
You may also like
-
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
-
जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर 530 से ज्यादा अवैध कब्जे, 44 साल पुराना आदेश बेअसर
-
देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का दबदबा, बठिंडा का AQI 1000 पार
-
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
-
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
