UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में 

Share Politics Wala News

UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ (RHA) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण, UGC के इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सामान्य और अनारक्षित वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जाएं, जिससे इसका लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। आंदोलन का नेतृत्व NEET की तैयारी कर रहे हर्ष दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन देना चाहते हैं।

प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ तथा ‘जय भवानी’ जैसे नारे लगाए गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने SC/ST एक्ट के कथित गलत इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया और इसमें बदलाव की मांग की।

सुरक्षा को देखते हुए जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के अलावा RAF और ITBP के जवान तैनात किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। आयोजन की अनुमति को लेकर शुरुआत में स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन बाद में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई।

RHA से जुड़े इस अभियान को सोशल मीडिया पर भी समर्थन मिला है। दिल्ली से पहले नागपुर, लखनऊ, जयपुर और विशाखापत्तनम में भी इससे जुड़े प्रदर्शन होने की खबरें सामने आई थीं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जा सकता है

यह भी पढ़ें:

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर बवाल, राहुल गांधी के घर पर सिख नेताओं का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *