सीधी के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा पर बिहार की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
सीधी जिले के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता से कथावाचक की मुलाकात पीड़िता के मामा के यहां हुए शतचंडी यज्ञ के दौरान हुई थी।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले B.Ed. में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर भरोसा जीता, फिर शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता की शिकायत पर 19 जुलाई 2026 को पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है.
पीड़िता बिहार की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले B.Ed. में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर भरोसा जीता, फिर शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार, मामा के यहां हुए शतचंडी यज्ञ में उसकी मुलाकात सीधी के नरगी गांव निवासी कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय से हुई। 2023 में B.Ed. करने को लेकर चर्चा हुई तो आरोपी ने कहा कि सीधी में उसके परिचित का कॉलेज और यूनिवर्सिटी है।
वहां उसने फीस में छूट दिलाने और केवल परीक्षा देने आने का भरोसा दिया।आरोप है कि इसी दौरान उसने एडमिशन के नाम पर एक लाख रुपए भी लिए। भरोसा बढ़ाने के लिए उसने युवती की मुलाकात वाराणसी में अपनी बहन के परिवार से भी कराई।
पीड़िता के मुताबिक, 5 जून 2024 को वह B.Ed. की परीक्षा देने सीधी आई थी।

28 जून को परीक्षा खत्म होने के बाद 29 जून को आरोपी उसे अपने गांव नरगी ले गया।
वहां उसने खाने और लड्डू में नशीला पदार्थ मिला दिया।
तबीयत बिगड़ने पर एक और गोली खाने के लिए दी। इसके बाद उसका शरीर शिथिल हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि वह होश में थी, लेकिन विरोध करने की स्थिति में नहीं थी।
बाद में शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीत लिया और अलग-अलग जगह शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को आरोपी ने अचानक संबंध खत्म कर दिए। जब वह न्याय की उम्मीद लेकर उसकी बहन के पास पहुंची तो शादी से इनकार कर दिया गया।
आरोप है कि उसे कहा गया कि जहां जाना है चली जाओ।
यह भी पढ़ें- ‘शिव अवतार’ बन रिटायर्ड कैप्टन अशोक खरात ने 150 महिलाओं का किया शोषण
पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी, क्योंकि आरोपी की पहचान विधायक, सांसद और मंत्रियों से है। इसके बाद आरोपी के परिचितों ने फोन पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां भी दीं। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद विरोध करने पर आरोपी ने कहा- मैंने तुमसे संबंध नहीं बनाए, बल्कि तुम्हें बिना विवाह अपनी अर्द्धांगिनी बनाया है। मैं तो बस प्रेम की गहराई में उतरना चाहता था। युवती का कहना है कि आरोपी ने इस कृत्य को आध्यात्मिक प्रेम बताकर उसे भ्रमित करने और शिकायत से रोकने की कोशिश की।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कहा- मैंने तुम्हारी वजह से अपनी वर्षों की तपस्या और संयम दांव पर लगा दिया। तुम्हारे प्रेम के लिए मैंने अपना ब्रह्मचर्य तोड़ा है। अब तुम ही बताओ, इसमें किसका फायदा हुआ? तुमने तो एक साधु का सब कुछ पा लिया, जबकि मैंने अपनी साधना गंवा दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे मानसिक रूप से दबाव में लाने और शिकायत से रोकने के लिए इस तरह की बातें कहीं।
पीड़िता की शिकायत और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, शिव मूरत उपाध्याय बेहद आलीशान जीवनशैली जीता था।
आरोप है कि वह महंगी लग्जरी गाड़ियों और 25-25 वाहनों के काफिले के साथ चलता था। वृंदावन से लेकर सीधी तक उसकी आवाजाही इसी तरह होती थी। वह खुद को बड़े नेताओं और मंत्रियों का करीबी बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था।
यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह
You may also like
-
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह
-
एंटी पेपर लीक कानून लागू, महामहीम की लगी मुहर…
-
जूते पहनकर ‘रथ’ पर चढ़ा मुस्लिम युवक, जमानत की शर्त के रूप में मंदिर की सफाई का आदेश
-
भारत के युवाओं ने मोदी का जादू तोड़ दिया
-
अभिजीत दिपके का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया गया
