ट्रम्पम्पम
मेलोनी मेरे साथ को बेताब थी, फोटो के लिए मिन्नतें की -ट्रम्प
ये एकदम झूठ और मनगढंत बात, ऐसा कुछ नहीं हुआ -मेलोनी
वाशिंगटन। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर झूठी और मनगढंत बाते फैलाने का आरोप लगाया। मेलोनी ने G7 शिखर सम्मेलन में ट्रम्प और मेलोनी के बीच हुई बातचीत को लेकर ये आरोप लगाया। इस आरोप के बाद अमेरिका और इटली के रिश्तों में दरार आ गई।
विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने इटली के एक मीडिया को बताया कि मेलोनी ने शिखर सम्मेलन के दौरान साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए “मिन्नत” की थी। मेलोनी ने इस दावे को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि वह उनकी टिप्पणियों से “हैरान” हैं और उन्हें पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया।
ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने X पर कहा, “डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं।”उन्होंने आगे कहा, “मैं बस इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए: न तो मैं और न ही इटली कभी मिन्नत करते हैं।” खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री से बात की क्योंकि वह उनका ध्यान चाहती थीं, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन पर उनसे बात करने की कोई बाध्यता नहीं थी।
मीडिया के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझसे अपने साथ एक तस्वीर खिंचवाने की गुज़ारिश की। वह मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं। मैं तस्वीर नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।” ओरिजिनल ऑडियो के बजाय इंटरव्यू का डब किया हुआ वर्शन जारी किया है।
ट्रंप की ये बातें फ्रांस में G7 समिट की उन तस्वीरों के ठीक बाद आईं जिनमें ट्रंप और मेलोनी को एक साथ बैठकर लंबी बातचीत करते देखा गया था, जिससे ऐसा लगा कि महीनों के तनाव के बाद उनके रिश्ते बेहतर हो गए हैं।इसका असर सिर्फ़ निजी आलोचना तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने अमेरिका के तय दौरे को रद्द करने की घोषणा कर दी।
ताजानी ने कहा कि ट्रंप की बातें न सिर्फ़ मेलोनी के लिए, बल्कि पूरे इटली के लिए अपमानजनक थीं।मेलोनी के ऑफ़िस के सीनियर अधिकारी और उनके सबसे करीबी राजनीतिक सहयोगियों में से एक, जियोवानबतिस्ता फ़ज़ोलारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की कड़ी आलोचना की। फ़ज़ोलारी ने कहा, “यह साफ़ नहीं है कि जानबूझकर या नासमझी में (ट्रंप) अमेरिका और यूरोप के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को बर्बाद कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अपने अनुचित बयानों से उन्होंने एक ऐसा काम किया है जो आसान नहीं था – पूरे यूरोप में अमेरिका को अलोकप्रिय बना दिया, जिससे न सिर्फ़ यूरोप को बल्कि सबसे ज़्यादा अमेरिका को नुकसान पहुँचा है।”
यह मामला गंभीर क्यों है?
मेलोनी के ट्रंप के साथ पहले अच्छे संबंध रहे थे। वह उन कुछ यूरोपीय नेताओं में से थीं जो 2025 में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और उन्होंने अक्सर खुद को यूरोप और अमेरिकी प्रशासन के बीच एक पुल के तौर पर पेश किया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में रिश्तों में तनाव के संकेत तब दिखने लगे जब मेलोनी ने ईरान संघर्ष पर पोप लियो की निंदा के बारे में ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना की।
