हरभजन सिंह पंजाब का गद्दार, आप कार्यकर्ताओं ने लिख दिया दीवार पर

Share Politics Wala News

#polioticswala report

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन  के पार्टी छोड़ने पर गुस्सा भड़का हुआ है ।

नाराज कार्यकर्ताओं ने हरभजन के जालंधर स्थित आवास पर गद्दार लिख दिया।

पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह शुक्रवार को राघव चड्ढा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी के कुल सात सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है।

हरभजन सिंग पंजाब का गद्दार, आप कार्यकर्ताओं ने लिख दिया दीवार पर

एक अन्य वायरल वीडियो में अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट पर आप कार्यकर्ता गद्दार लिख रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हरभजन सिंह के आवास पर पहुंचे हैं।

यहाँ लोगों ने उनके घर की दीवार पर स्प्रे पेंट से गद्दार लिखा।

इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।

हालांकि पुलिस के रोकने के बावजूद ये लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं।

ब्लैक स्प्रे पेंट से अंग्रेजी और पंजाबी में दीवार पर गद्दार लिखा नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है और गद्दारी की है।

‘आप’ का क्या कहना है

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि

पार्टी राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर उन सात सांसदों को सदन से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी।

जिन्होंने एक दिन पहले पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

संजय सिंह ने कहाकि दल-बदल विरोधी कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि

राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार का विभाजन या गुटबंदी नहीं हो सकती।

इसे कोई कानूनी मान्यता नहीं मिलती, भले ही दो-तिहाई बहुमत हो।

उन्होंने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची और दल-बदल विरोधी कानून दोनों

ही राज्यसभा या लोकसभा में किसी भी प्रकार के विभाजन

अलग गुट या धड़े को मान्यता नहीं देते, चाहे दो-तिहाई बहुमत ही क्यों न हो।

पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दलबदल करने वालों को गद्दार बताया।

उन्होंने भाजपा पर डर, लालच और दबाव से पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है।

मान ने दावा किया कि कुछ नेताओं के जाने से न पंजाब बदलेगा, न आम आदमी पार्टी कमजोर होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘गद्दार’ करार दिया।

उन्होंने कहा-इन नेताओं ने न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास के साथ भी विश्वासघात किया है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में राजनीतिक जमीन न होने के कारण दलबदल की राजनीति कर रही है।

भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

इसके लिए डर, लालच और दबाव की रणनीति अपना रही है।

मान ने कहा कि पंजाब में ‘बेअदबी’ के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बाद से भाजपा की बेचैनी साफ दिख रही है।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा को पंजाब और पंजाबियों से समस्या है।

जो भी चीज पंजाब के लोगों को खुशी देती है, भाजपा उसे बिगाड़ने की कोशिश करती है।

जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तब केंद्र ने राज्य के ग्रामीण विकास के लिए मिलने वाली राशि रोक दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *