West Bengal Elections... PM Modi Himself Is an Intruder!

West Bengal Elections... PM Modi Himself Is an Intruder!

पश्चिम बंगाल चुनाव.. पीएम मोदी खुद घुसपैठिये !

Share Politics Wala News

पश्चिम बंगाल चुनाव.. पीएम मोदी खुद घुसपैठिये !

Share Politics Wala News

#politicswala Rep0rt

दिल्ली। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “सबसे बड़ा घुसपैठिया” बताया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र की सरकार से सवाल पूछा.उन्होंने कोलकाता में ईद की नमाज़ के बाद सरकार पर हमला करते हुए नागरिकों के वोटिंग अधिकार छीनने नहीं देने की बात कही।

#Related video #politicswala

 

उन्होंने कहा, “जब आप (मोदी) विदेश जाते हैं, तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। यह आपका चुनाव है और मैं सभी देशों का सम्मान करती हूं. लेकिन जैसे ही आप भारत लौटते हैं, अचानक हिंदू-मुस्लिम की राजनीति शुरू हो जाती है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। “फिर आप नाम हटाने की बात करते हैं और लोगों को घुसपैठिया बताते हैं। मैं कहती हूं कि आप और आपकी सरकार ही सबसे बड़े घुसपैठिए हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि मतदाता सूची के इस विशेष पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में असली मतदाताओं खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।

चुनाव आयोग ने 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल की अपडेटेड मतदाता सूची जारी की थी. इसके अनुसार 5.46 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि 60,06,675 मामलों को “संदिग्ध और लंबित” श्रेणी में रखा गया है.

आगे ममता बनर्जी ने कहा, “इस मुद्दे को लेकर मैंने कलकत्ता हाई कोर्ट, दिल्ली और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकारों की रक्षा होगी, अगर कोई साथ न दे, तो भी मैं बंगाल के लोगों के साथ खड़ी रहूंगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *