कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा, पार्टी ने किया था सस्पेंड
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लग सकता है। आप के MLA कंवर संधू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
मंगलवार रात को उनकी सीएम चरणजीत चन्नी से पंजाब भवन में मुलाकात हुई, लेकिन इसको लेकर औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले बठिंडा देहाती से MLA रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
विधायक जगतार सिंह भी कांग्रेस के प्रति मोह दिखा चुके हैं। ऐसे में आप के लिए चुनाव से पहले इस तरह के बड़े झटके लग सकते हैं।
2019 में सस्पेंड किया था AAP ने : कंवर संधू 2017 में खरड़ विधानसभा सीट से AAP की टिकट पर MLA चुने गए थे। हालांकि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया था।
इसके बाद वह 2019 में सुखपाल खैहरा के साथ चले गए, जिसके बाद वह विधानसभा में भी अलग बैठ रहे थे। चुनाव नजदीक आने के बाद अब उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ हो गया है।
आप और कांग्रेस में घमासान : विधायक शामिल करवाने को लेकर आप और कांग्रेस में घमासान चल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के 25 MLA और 2-3 सांसद उनकी पार्टी में आने को तैयार हैं। लेकिन वह कांग्रेस का कचरा नहीं लेना चाहते।
वहीं मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब में झाड़ू पूरी तरह बिखर चुकी है। जल्द ही आप के और विधायक कांग्रेस में आएंगे।
केजरीवाल ने दी थी सफाई : अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब दौरे के दौरान सफाई दी कि इन विधायकों का काम ठीक नहीं था। उन्हें पता चल गया था कि इस बार उन्हें पार्टी की टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वह इस तरह की सियासत में विश्वास नहीं करते।
6 विधायक छोड़ चुके पार्टी : आम आदमी पार्टी के 6 विधायक अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। सुखपाल खैहरा, पिरमल खालसा, जगदेव कमालू और रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। बलदेव सिंह और एचएस फूलका ने इस्तीफा दे दिया था।
इसके अलावा कंवर संधू, नाजर सिंह पार्टी से किनारे हो गए। अभी सिर्फ 10 विधायक ही आप में एक्टिव नजर आते हैं जिनके हाल ही में पार्टी को टिकट भी अनाउंस करना पड़े।
You may also like
-
NGT ने खटलापुरा मंदिर विवाद को किया खारिज, हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए 60 दिन में जानकारी देने के दिए निर्देश
-
इंडियन आर्मी का ऑपरेशन शिवशक्ति: पुंछ में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
-
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में की भारी वृद्धि
-
रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप: US-जापान समेत 12 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी, कामचटका में आपातकाल की घोषणा!
-
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का दूसरा दिन: जयशंकर खोलेंगे मोर्चा, विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार