राहुल गांधी का आरोप: कहा संसद में मुझे बोलने से रोका, दबाव में पीएम मोदी ने देश का डेटा अमेरिका को बेचा!”
भोपाल में ‘किसान महाचौपाल’ के दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर फैसला करते समय संसद और मंत्रियों से कोई राय नहीं ली और हिंदुस्तान का सारा डेटा बेच दिया। राहुल ने संसद में बोलने की अपनी कोशिश और रोके जाने की घटनाओं का भी जिक्र किया।
संसद में बोलने से रोका गया
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने चीन की सीमा पर स्थिति के बारे में सवाल उठाया, तो मुझे रोक दिया गया।
प्रधानमंत्री ने रक्षा मामलों में आर्मी चीफ को ही जिम्मेदारी दे दी। कहा की जो उचित लगे सो कीजिए । न उन्हें मेगज़ीन कोट करने दी गई न ही नरवणे की किताब को कोट करने दिया गया।
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चार महीने तक रुकी हुई अमेरिका-भारत ट्रेड डील को प्रधानमंत्री ने बिना कैबिनेट की मंजूरी या कृषि मंत्री, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान से पूछे ही तुरंत साइन कर दी।
राहुल ने आरोप लगाया कि इस डील में देश के किसानों और सामान्य जनता के हित को नजरअंदाज किया गया है।
अडाणी समूह और एपस्टीन फाइल का जिक्र
राहुल ने अडाणी समूह को भी घेरा और कहा कि यह सिर्फ एक कंपनी नहीं है, बल्कि बीजेपी का वित्तीय स्ट्रक्चर है। साथ ही उन्होंने एपस्टीन फाइलों का जिक्र किया और कहा कि इन फाइलों में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वीडियो हैं, जो दबाए गए हैं।
उनका आरोप है कि ये फाइलें दबाव बनाने के लिए छुपाई गईं और इसी दबाव की बजह से यह ट्रेड डील साइन की गई।
सेना प्रमुख नरवणे की किताब का हवाला
राहुल ने आर्मी चीफ नरवणे की किताब का हवाला देते हुए कहा कि चीन की आर्मी भारत की सीमा पर आने के समय प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से बात नहीं की।
उन्होंने कहा कि युद्ध का फैसला पीएम के पास होता है और उस समय प्रधानमंत्री ने किसी से चर्चा नहीं की। इस बात को उन्होंने संसद में उठाने की कोशिश की, लेकिन बोलने नहीं दिया गया।
युवा नेताओं को समर्थन और देशभक्ति का संदेश
Ai समिट में कांग्रेस के युवा नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल ने कहा कि युवा नेता डरें नहीं, उनमें देशभक्ति का खून है।
उन्होंने अपनी पार्टी और समर्थकों को प्रेरित किया कि वे साहस के साथ विरोध करें और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। राहुल ने युवाओं को बब्बर शेर कहकर संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- NCERT की नई पहल: कक्षा 8 की किताब में क्रांतिकारियों को मिला सही सम्मान, लोगों ने किया मुगल चैप्टर हटाने का दावा!
You may also like
-
NCERT की नई पहल: कक्षा 8 की किताब में क्रांतिकारियों को मिला सही सम्मान, लोगों ने किया मुगल चैप्टर हटाने का दावा!
-
प्रदेश के कद्दावर मंत्री के खिलाफ अफसरों की साजिश !
-
चतरा में दर्दनाक हादसा: एयर एंबुलेंस क्रैश, सात लोगों की मौत, रांची से दिल्ली जा रहा था।
-
नाम पूछते ही कंबल वापस लिया, टोंक में पूर्व सांसद के व्यवहार पर राजनीति गरम
-
मध्यप्रदेश में भी खुलेगा छात्रसंघ चुनाव का रास्ता !
