#politicswala Report
‘ये दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं। अभी घायल हैं। दोनों घायल भी राजनीतिक पत्थरबाजी में ही हुए। दोनों टकराव के वक्त सामने सामने थे अपनी पूरी टीम के साथ। शनिवार को इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पत्थर चले।
इसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े घायल हुए वही भाजपा नेता बिंदु चौहान भी घायल हुई। विपिन वानखेड़े हॉस्पिटल में बिंदु चौहान का हाल चाल जानने पहुंचे। दोनों ने कहा जो हुआ गलत हुआ।
सही है -घायल की गति, घायल ही जाने।
( दिल्ली के AI समिट में कांग्रेसियों के टी शर्ट उतारकर विरोध दर्ज करवाने के खिलाफ देश भर में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालयों को घेरा। दोनों नेताओं ने जरूर एक दूजे का हाल जाना पर प्रधानमंत्री से लेकर नीचे तक अभी भी दोनों दल एक दूसरे को निपटाने में लगे हुए हैं।
You may also like
-
मोदी सरकार का ‘गुप्त’ रोग !
-
मोदी का ‘लगातार रिकॉर्ड’ सिलसिला कितनी पीढ़ी याद रखेगी !
-
भाजपा के दो राज्यसभा उम्मीदवारों की जीत तो तय थी, खेल तो तीसरे पर हुआ……..!
-
INDIA ब्लॉक की बैठक विपक्ष ने शिक्षा, चुनावी पारदर्शिता और महंगाई के मुद्दों पर बनाई रणनीति
-
बीजेपी से निकाले गए, महेश केवट कैसे बने, एमपी में तीसरे कैंडिडेट?
