UP International Trade Show: नोएडा में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस ट्रेड शो ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक ऐतिहासिक अवसर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कारोबारियों और निवेशकों से सीधा संवाद किया और भारत को चिप से लेकर शिप तक आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज बदलते वैश्विक परिदृश्य में किसी भी देश की ग्रोथ तब तक मजबूत नहीं हो सकती, जब तक वह दूसरों पर निर्भर है।
भारत का लक्ष्य है कि हर प्रोडक्ट, जिसे हम अपने देश में बना सकते हैं, वह यहीं तैयार हो। यही आत्मनिर्भर भारत का मंत्र है।
ट्रेड शो का ग्लोबल आकर्षण
यह ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा और अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां लगभग 5000 करोड़ रुपए का व्यापार होगा।
इस बार रूस पार्टनर देश के रूप में हिस्सा ले रहा है, जो भारत-रूस के आर्थिक रिश्तों को मजबूती देगा।
पहली बार यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में 2400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें यूपी के 40 जिलों के उत्पाद ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा रहे हैं।
इसके अलावा 80 देशों के 550 से अधिक खरीदार और यूपी के 75 जिलों से आए 2250 एग्जीबिटर्स इस ट्रेड शो में भाग ले रहे हैं।
रोजाना सुबह से रात तक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे यह शो केवल व्यापार नहीं बल्कि संस्कृति और नवाचार का संगम भी बनेगा।
UP International Trade Show 3.0 के माध्यम से 'नया उत्तर प्रदेश' एक बार पुनः प्रदेश के प्रोडक्ट, पोटेंशियल के साथ ही Innovation, Research & Development को वैश्विक मंच प्रदान करने हेतु तैयार है।
🗓️ 25-29 सितम्बर, 2025
📍इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा #UPITS2025 I… pic.twitter.com/QqzM7we8Ro
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) September 25, 2025
पीएम मोदी का दौरा और मुलाकातें
इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचकर पीएम मोदी ने ग्राउंड फ्लोर के हॉल नंबर-1 का निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने स्टॉल देखे और कारोबारियों से बातचीत की। मोदी ने प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इसके बाद वे दूसरे फ्लोर पर भी पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर से भी हुई।
GST पर विपक्ष पर निशाना
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने GST सुधारों पर भी चर्चा की और विपक्ष पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल GST की नई दरों को लेकर देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं।
2014 से पहले टैक्स की लूट मची रहती थी। एक हजार रुपए की शर्ट पर तब 117 रुपए टैक्स देना पड़ता था।
2017 में GST लागू होने के बाद यह टैक्स 50 रुपए हुआ और अब नए सुधारों के बाद सिर्फ 35 रुपए देना होगा।
मोदी ने कहा कि यह सुधार MSME सेक्टर को गति देंगे, कर विवादों को कम करेंगे और रिफंड प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।
यही बदलाव भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे।
यूपी को निवेश का हब बनाने का आह्वान
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में बनने वाले 55% मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश में बनते हैं।
नोएडा और आसपास के क्षेत्र अब सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का भी बड़ा केंद्र बनने जा रहे हैं।
यहां पर जल्द ही सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू होगी, जो भारत की आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगी।
मोदी ने उद्यमियों से कहा कि यूपी में निवेश कीजिए, यहां के MSME नेटवर्क की क्षमता का उपयोग कीजिए और पूरे प्रोडक्ट को यहीं तैयार कीजिए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूपी सरकार और भारत सरकार हर कदम पर निवेशकों की मदद के लिए तैयार है।
मैं सभी से आह्वान करूंगा कि उत्तर प्रदेश में Invest कीजिए। यहीं पर Manufacturing कीजिए: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी#UPITS2025 I #UPInternationalTradeShow pic.twitter.com/ofr9bjifLW
— MyGov UP (@MyGov_UP) September 25, 2025
पीएम मोदी ने यूपी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे और इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन गया है।
पर्यटन के क्षेत्र में भी यूपी शीर्ष पर है। नमामि गंगे अभियान ने यूपी को क्रूज टूरिज्म के नक्शे पर ला दिया है।
यूपी के ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यही असली विकास है, जो गांव-गांव से जुड़कर देश को ताकत देता है।
आत्मनिर्भर भारत और GEM पोर्टल
पीएम मोदी ने बताया कि अब तक भारत सरकार ने GEM पोर्टल के माध्यम से 15 लाख करोड़ रुपए का सामान और सेवाएं खरीदी हैं।
पहले की सरकारों में यह कल्पना भी असंभव थी। आज देश का छोटा व्यापारी भी GEM पोर्टल पर अपना प्रोडक्ट बेच रहा है।
यही असली अंत्योदय है, जिसमें सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिलता है।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने GST राहत देकर व्यापारियों को दिवाली से पहले गिफ्ट दिया है।
इसके बाद से बाजारों में नई ऊर्जा और रौनक देखने को मिल रही है। ग्राहक बढ़े हैं और व्यापारियों को “नया जीवनदान” मिला है।
सीएम योगी ने कहा यह ट्रेड शो यूपी को देश और दुनिया के सामने पेश करने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। इससे यूपी की ब्रांड वैल्यू वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी।
You may also like
-
लोकसभा में राहुल गांधी के साथ और कब तक चलेगा यह ‘रोका’ और ‘टोका’!
-
‘वंदे मातरम’ पहले, फिर ‘जन गण मन’: केंद्र की नई गाइडलाइन जारी
-
रतलाम नगर निगम में डॉग नसबंदी घोटाला: लोकायुक्त जांच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप
-
बजट 2026-27 पर सवाल: बढ़ती असमानता, सीमित खर्च और उलझी आर्थिक दिशा
-
चीन की नीतियों के सबसे साहसी आलोचक हांगकांग के मीडिया मुग़ल को 20 साल की कैद
